किच्छा- उधम सिंह नगर में आए दिन आपराधिक वारदात बढ़ रहे हैं,अब ताजा मामला किच्छा क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक किन्नर के घर में घुसकर उसे गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल किन्नर को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है, बताया जा रहा है कि किन्नर के पेट में गोली लगी है।
जानकारी के मुताबिक मुंडिया देवरनिया जनपद बरेली की रहने वाली किन्नर सपना अपने दो साथी अन्नू और मुन्नी के साथ किच्छा के फुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरा इलाके में किराए के मकान में रहती हैं। शनिवार की शाम को जैसे ही वह अपने घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, तो इस दौरान अनु और मुन्नी खाना बनाने रसोई में गई थी और सपना आंगन में थी कि तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों में एक घर के अंदर घुसा और सीधे सपना किन्नर पर फायर झोंक दिया। जबकि दूसरे ने बाइक स्टार्ट कर बाहर तैयार रखी थी, गोली सपना किन्नर के पेट पर लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई और हमलावर फरार हो गए।
जैसे ही किन्नर को गोली मारने की सूचना मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में पुलिस क्षेत्राधिकारी, एस एच ओ तथा चौकी प्रभारी सहित फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल सपना को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रथम दृष्टया यह बताया जा रहा है कि किन्नरों का सितारगंज के किन्नरों से आपसी विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
