BAGESHWAR NEWS- उत्तराखंड में अपराधों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब अपराध केवल शहर में ही नहीं पहाड़ भी चढ़ चुके है। वहीं नशे का कारोबार पहाड़ों में चरम पर है। आज बागेश्वर जैसे शांत पहाड़ी जिले में अपहरण का एक मामला सामने आया तो पूरे पहाड़ में हडक़ंप मच गया। दो नाबालिक बच्चों के अपहरण की खबर से पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में सभी थानो में अलर्ट जारी किया गया। तुंरत टीमों का गठन किया गया। इसके बाद बागेश्वर और अल्मोड़ा की एसओजी टीम ने अपहरणकर्ताओं को रात करीब 10 बजे खैरना के समीप गिरफ्तार कर लिया।
दो नाबलिकों का अपहरण
बताया जा रहा है कि सूपी, पतियार निवासी 16 वर्षीय देवेंद्र सिंह और उसके साथी 13 वर्षीय कृष्णा सिंह गत बुधवार को कपकोट अस्तपाल आए थे। वहां से दवाइयां आदि खरीदने के बाद घर को लौट रहे थे। तभी उन्हें कपकोट बाजार में चार युवक मिले। जिसमें एक युवक स्थानीय था। जिसे वह दोनों पहचानते थे। पुलिस की माने तो एक युवक पालड़ीछीना, कपकोट और दो अन्य रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चरस तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं।
बदले में मांगी दो लाख की फिरौती
वहीं बागेश्वर क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि वह चारों युवक किसी गाड़ी का सौदा करने आए थे। इसके बाद उनका काम नहीं बना तो वह देवेंद्र और कृष्णा उठाकर अपने साथ ले गए। तभी रास्ते से उन्होंने देवेंद्र के नंबर से फोन किया और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। ऐसे मेंं कृष्णा के परिजन परेशान हो गए। इस मामल में हर सिंह पुत्र मंगल सिंह ने थाने में तहरीर दी और बच्चों के अपहरण के बाद फिरौती की घटना के बारे में पुलिस को बताया। कृष्णा के परिजन तारा सिंह पुत्र राम सिंह जो दिल्ली में रहते हैं। पहले उन्होंने अपहरणकर्ताओं के गूगल पे पर बीस हजार और फिर 62 हजार रुपये तक भेज दिए।
खैरना के बाद पुलिस ने दबोचे
तहरीर आते ही पुलिस सतर्क हो गई। आनन-फानन में सीओ विपिन चंद्र पंत ने सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया। अल्मोड़ा के एसएसपी से भी मदद मांगी। अल्मोड़ा की एसओजी टीम सक्रिय हो गई। इसके बाद मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाया गया और लोकेशन अल्मोड़ा और खैरना के मध्य मिली। सीओ ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम उन्हें बागेश्वर ला रही है। एक पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
