हरिद्वार- पत्नी के हत्या के आरोपी को लेकर उत्तरप्रदेश की बनारस पुलिस कलियर पहुंची। यहां आरोपी की निशानदेही पर एक वर्ष पूर्व कब्र में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। जिसकी डीएनए एवं फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश के बनारस थाने में दर्ज हत्या के मुकदमों के सबूत कलियर की जमीन में दफन हैं। बनारस के थाना कैंट में दर्ज मुकदमे के अनुसार शरीफ हासमी पुत्र वकील हाशमी के खिलाफ एक युवती को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाना और धर्म परिवर्तन करवाना और फिर हत्या करने का आरोप है। बताया गया है कि आरोपी ने 2020 में युवती से शादी की थी और तब से वह उसके साथ रह रही थी कुछ दिन बाद युवक कलियर आ गया और यहां 2021 में उसकी मृत्यु हो गई थी। शव को दफन कर दिया था। युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो शरीफ ने शव कलियर में दफनाने की बात कबूली।
बनारस पुलिस ने स्थानीय पुलिस प्रसाशन की मदद से फोरेंसिंक टीम और डॉक्टरों की मौजूदगी में शव (जो कि कंकाल में तब्दील हो चुका है) को कब्र से बाहर निकाला और डीएनए व फोरेंसिक जांच के लिए लैब भिजवाया। टीम का नेतृत्व कर रहे नायाब तहसीलदार रुड़की ललित मोहन पोखरियाल का कहना है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यूपी पुलिस ,कलियर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कब्र खोदकर युवती के अवशेष को बाहर निकालकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

