उत्तराखंड- कलयुगी बेटे ने पिता की लगाई जमकर पिटाई, खौलता पानी फेंका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टनकपुर। वार्ड नंबर पांच निवासी एक युवक ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसने पिता पर गरम पानी भी फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया। घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वार्ड नंबर पांच निवासी गौरव बोहरा ने अपने पिता संजय बोहरा की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से पिता संजय को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां पीड़ित पिता का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
Ad

पीड़ित पिता ने देर रात कोतवाली टनकपुर में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बची सिंह बिष्ट ने बताया कि पिता संजय बोहरा की तहरीर पर पुलिस ने उनके पुत्र गौरव बोहरा के खिलाफ धारा 325 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं डॉक्टरों उमर ने बताया संजय के शरीर का 35% भाग गरम पानी की वजह से झुलस गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें