Uttarakhand Job Alert: नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है देहरादून में संविदा के तहत सीधी भर्ती निकाली गई है। जिसकी विज्ञप्ति जारी की गई है। बताया जा रहा है कि ये भर्ती कार्यक्रम निदेशालय, राज्य समेकित सहकारिता विकास परियोजना के तहत निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
बताया जा रहा है कि देहरादून के अन्तर्गत जिला कार्यक्रम प्रबन्धक के 15 संविदा आधारित पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति की जानी है । उक्त में दो पद निदेशालय स्तर तथा शेष 13 पद जनपद स्तर के लिए हैं । सभी पद संविदा आधारित हैं तथा प्रारम्भिक रूप में 11 माह हेतु संविदा की जायेगी।
अन्य जानकारी के लिए अभ्यार्थी दूरभाष : 0135-2685634, ईमेल आई.डी.- cooperativeprojects.uk@gmail.com पर संपर्क कर सकते है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर ही मान्य होगा ।
आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक से ही प्रेषित किये जायेगें ।
व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे ।
समस्त शैक्षिक योग्यता अनुभव आदि प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां।
स्व – प्रमाणित कर संलग्न किये जायेंगे।
अपूर्ण प्रार्थना पत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार योग्य नहीं होंगे तथा निरस्त समझे जायेंगे ।
कार्यक्रम निदेशालय का निर्णय अन्तिम एवं मान्य होगा । न्यायालय का क्षेत्राधिकार केवल देहरादून होगा ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला 

