उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन


नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने विभिन्न डिवीजनों और कार्यशालाओं में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
Ad


प्रमुख बातें
कुल पद: 6,777
संगठन: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR)
प्रशिक्षण अवधि: 1 वर्ष
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026
प्रमुख डिवीजनों में रिक्तियां
कटिहार डिवीजन – 1,103 पद
लुमडिंग डिवीजन – 1,274 पद
बोंगईगांव वर्कशॉप – 881 पद
अलीपुरद्वार डिवीजन – 651 पद
तिनसुकिया डिवीजन – 860 पद
रंगिया डिवीजन – 435 पद
एनएफआर मुख्यालय यूनिट – 495 पद
अन्य इकाइयों में भी विभिन्न पद शामिल हैं।


किन ट्रेडों में होगी भर्ती
फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर, ड्राफ्ट्समैन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, मैकेनिक, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन सहित कई अन्य ट्रेडों में भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर


शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में न्यूनतम 50% अंक।
संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र।
मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ट्रेड के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।।


आयु सीमा
न्यूनतम: 15 वर्ष
अधिकतम: 24 वर्ष (19 अगस्त 2026 के अनुसार)
एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल


आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹100
एससी/एसटी, दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं।


आवश्यक दस्तावेज
10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र, आईटीआई प्रमाणपत्र, आवश्यकतानुसार 12वीं की अंकतालिका (एमएलटी ट्रेड हेतु), जाति प्रमाणपत्र, रंगीन पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें