एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2273 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 223 पद बैकलॉग से भरे जाएंगे। ये नियुक्तियां लखनऊ, नई दिल्ली समेत 16 सर्कल में की जाएंगी। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
अभ्यर्थी को राज्य केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) में निपुण होना चाहिए।
अभ्यर्थी को 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें स्थानीय भाषा का प्रमाण हो।
वेतन: 48, 480 से 85,920 रुपये।
आवेदन शुल्क
750 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु
सीमा की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। चयन प्रक्रियाः ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और क्षेत्रीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://sbi.bank.in/) पर लॉगइन करें।
होमपेज पर ‘Careers’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर CURRENT OPENINGS विकल्प पर क्लिक करें।
खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित
कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें
से RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICER (Apply Online from 29.01.2026 TO 18.02.2026)’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
अब नीचे DOWNLOAD ADVERTISEMENT पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
पिछले पेज पर वापस आएं। यहां नोटिफिकेशन के नीचे ‘APPLY ONLINE(29.01.2026 ΤΟ 18.02.2026)’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर ‘Click for New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।
नये पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें फिर आगे की आवेदन प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर लें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया Update
उत्तराखंड: यहां भालू ने वन दरोगा, प्रधान सहित 4 लोगों को किया घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM की कड़ी कार्रवाई, जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज.. 
