नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में कोरोना काल के बाद अनलॉक प्रक्रिया की पहली कोर्ट मैरिज लोगों के आकर्षण का केंद्र रही । कुमाउनी वेशभूषा में दूल्हा दुल्हन एस.डी.एम.के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान के साथ शादी रचाई । शादियों के सीजन में जहाँ सरकार ने 200 लोगो को शादी में हिस्सा लेने की इजाजत दी है, वहीं नैनीताल और देहरादून के एक परिवार ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए नगर की पहली कोर्ट मैरिज कर मिसाल कायम की । नैनीताल के देवेन्द्र लाल साह ने अपनी बेटी उज्वला की शादी देहरादून निवासी मोहित शर्मा के साथ नैनीताल कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी के समक्ष की।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- बारात में ऐसे मस्त था परिवार, उधर कार से हजारों ले उड़ा चोर
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शादी में दोनों परिवार से गिने चुने लोगो ने ही हिस्सा लिया। वहीं दोनों परिवार कोर्ट मैरिज से काफी खुश दिखे । दुल्हन और दूल्हे के परिवार ने शादी के लिए एक माह पूर्व आवेदन कर पंजीकरण कराया था, जिसके बाद उन्हें आज 27 नवंबर की दी गई। सवेरे 10:30 बजे दोनों परिवार एस.डी.एम.कार्यालय पहुँचे । क्योंकि शादी के ठीक बाद जोड़े को देहरादून के लिए प्रस्थान करना था। जिलाधिकारी के पहुचने के बाद दुल्हन उज्वला साह और मोहित शर्मा, कागजी कार्यवाही के बाद जयमाल कर शादी के बंधन में बंध गए। दूल्हे और दुल्हन ने बताया कि कोविद19 के संक्रमण को देखते हुए उन्होंने कोर्ट मैरिज का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- सुरेश भट्ट की उत्तराखंड भाजपा में दमदार एंट्री, मिला यह बड़ा पद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
