मौसम अपडेट- उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार।
उत्तराखंड- बारिश का सिलसिला थमने के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं। ये ज़रूर है कि मानसून की रफ्तार कम हुई है। उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पौड़ी में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। अन्य जनपदों में भी तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में गुरुवार को सुबह ही झमाझम बारिश हुई और उसके बाद पूरे दिन तेज धूप निकली रही बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। देहरादून में कहीं कहीं पर दोपहर के समय भी तेज बारिश हुई और फिर मौसम साफ हो गया।स्कूलों की छुट्टी के समय हुई बारिश के कारण बच्चे परेशान हो गए तो वही तेज बारिश के चलते नदी नालों में जल स्तर बढ़ गया।आज भी सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। वहीं थराली में अभी भी भूस्खलन हो रहा है। बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण लोग दहशत में हैं और रात भर जाग रहे हैं।
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के पीछे सड़क टूटने से पूरा मलबा अस्पताल में घुस गया जिसकी वजह से मरीज और तीमारदारों के साथ ही चिकित्सकों व स्टाफ ने भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी कोई नुकसान नहीं हुआ।
एक सप्ताह पहले बादल फटने से थराली कस्बे, रानी बगड़ थराली, डूंगरी मोटर मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास और बाजार में 30 से अधिक मकान, दुकान और वाहन मलबे की चपेट आ गए थे। इस दौरान भी लोगों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। बादल फटने की घटना के बाद से भी क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहे हैं। जिसकी वजह से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
