Dehradun News: उत्तराखंड से प्रतिभाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं बेटियों ने आज हर क्षेत्र में नाम कमाया है। सेना से लेकर बालीवुड जगत तक बेटियों ने अपने हुनर का डंका बजाया है। अब एक और बेटी ने क्रिकेट के मैदान से सबका दिल जीता है। इससे पहले भी एकता बिष्ट, मानसी और स्नेहा राणा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में धाक जमाई है। अब नंदनी कश्यप का चयन भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हुआ है।
नंदनी 27 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 मैचों की शृंखला में भारतीय जर्सी में खेलती नजर आएंगी। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने नंदनी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आल इंडिया वूमेंस सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 शृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का चयन किया है। देहरादून की नेहरू कालोनी निवासी नंदनी कश्यप का चयन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
