पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत कोटद्वार श्रीकोट में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब जंगल की आग बुझाने के दौरान दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से विभाग में जहां हड़कंप मच गया तो वही परिजनों में भी कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को गढ़वाल वन प्रभाग की पोखरा रेंज के अंतर्गत श्रीकोट के जंगलों में आग की सूचना पर रेंज कार्यालय से वन कर्मियों की एक टीम आग बुझाने के लिए क्षेत्र में गई थी। टीम में वन दरोगा दिनेश लाल व वनरक्षक हरिमोहन भी शामिल थे। दोपहर करीब 12 बजे टीम ने जंगल में प्रवेश किया। टीम के अन्य सदस्य आगे निकल गए जबकि दिनेश लाल व हरिमोहन पीछे रह गए।
आग बुझाने के बाद जब कर्मियों ने दोनों सदस्यों को अपने साथ नहीं पाया तो उन्होंने दिनेश लाल के मोबाइल पर संपर्क कर उनकी स्थिति जानने का प्रयास किया। मोबाइल पर घंटी गई लेकिन दिनेश लाल ने फोन नहीं उठाया। सदस्यों ने हरिमोहन को भी फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में सभी कर्मी अपने साथियों को ढूंढते हुए वापस आने लगे, जहां रास्ते में उन्हें दिनेश लाल का बैग पड़ा दिखाई दिया। सदस्यों ने खाई की ओर नजर डाली, जहां उन्हें दिनेश लाल बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय में घटना की सूचना दी व ग्रामीणों की मदद से दिनेश लाल को खाई से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद घायल दिनेश को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया की दुर्घटना में हरिमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि गहरी खाई से काफी मशक्कत के बाद हरिमोहन के शव को बाहर निकाला जा सका।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- यहां जंगल में आग बुझाने गए दो वन कर्मियों के साथ हादसा, दोनों की मौत, परिजनों में कोहराम”
Comments are closed.



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 


Hiiiii.
hi