Haridwar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में यहां हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र की एक युवती ने पूर्व सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि गुरमीत नाम के युवक ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए इसी दौरान वो गर्भवती भी हो गई पीड़िता का आरोप है कि युवक ने एक अस्पताल में ले जाकर धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया और गर्भपात के बाद भी आरोपी शारीरिक संबंध बनाते रहा और कुछ समय बाद वह नौकरी छोड़कर चला गया जब आरोपी काफी दिनों तक नहीं लौटा तो संपर्क साधने पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। अब आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा है।
ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने उसके साथ गाली गलौज की गई साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी युवती ने तहरीर में आरोपी से अपनी जान का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा! 

