Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पतंजलि के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 2018 से यहां अध्यापन करा रही थीं। साथ ही खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी वराग्या तहसील हलोदा, मंदसौर मध्य प्रदेश की निवासी थीं। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी वरग्या साल 2018 से अध्यापन करा रही थी। साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कन्या गुरुकुलम की छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी ले रही है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस प्रत्येक एंगल पर गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। इधर बताया जा रहा है कि साध्वी के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां स्कूल, आंगनबाड़ी रहेंगी बंद, DM का आदेश
उत्तराखंड: पंतनगर प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए किसने हासिल किया पहला स्थान
उत्तराखंड: कैंची धाम मेले की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, भड़के लोगों ने कर दी पिटाई
उत्तराखंड : गंगा में डूब रहा था युवक, पत्रकार ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
उत्तराखंड: मामा की वर्दी पहनने वाला ‘हनी’ बना सेना का लेफ्टिनेंट, IMA से पास आउट होकर पूरा किया बचपन का सपना
देहरादून:(बड़ी खबर) लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति का गठन
उत्तराखंड: बातचीत से मना करने पर खफा हुआ युवक, बीच सड़क पर चला दी गोली
उत्तराखंड : ग्राम प्रधान ने अपनी ही फर्म से कर लिया सरकारी काम का भुगतान, जांच में खुला बड़ा खेल!
देहरादून : (बड़ी खबर) UKSSSC भर्ती परीक्षा कल, आज केंद्र होंगे सील 
