पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे में अनेक लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। इसी बीच यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है यहां थल-मुनस्यारी मार्ग में एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रामगंगा में जा समाई। कार में दो युवक सवार थे जिनमें एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
यह भी पढ़े 👉उधम सिंह नगर- SSP का कड़ा एक्शन, इस चौकी इंचार्ज सहित 4 सिपाही लाइन हाजिर
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह तड़के थल-मुनस्यारी मार्ग में घटीगाड़ के निकट मंगलवार की सुबह अल्टो कार अनियंत्रित होकर राम गंगा नदी में गिर गई। जिसमे कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (गजब) इस काम में छूट गए दरोगा जी और पुलिसकर्मियों के पसीने
बताया जा रहा है बागेश्वर के नामती चेताबगड़ निवासी मनोहर सिंह पुत्र भूपाल सिंह उम्र 25 वर्ष गांव के ही एक अन्य 19 वर्षीय युवक भरत सिंह के साथ अल्टो से थल गए थे। वापस लौटते समय घटी गाड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में लुढ़कते हुए रामगंगा नदी में गिर गई। दुर्घटना में मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भरत सिंह कार से छिटक कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर मृतक एवं घायल को बाहर निकाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल ले गया है पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों को दी गई है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (दुखद) इस गांव में पसरा मातम, दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत, ऐसे हुआ हादसा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
