बागेश्वर – जनपद में आदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनीत कुमार स्वंय मैदान में उतरे। उन्होंने बुधवार को पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग आफिसर व उपजिलाधिकारी के साथ बागेश्वर शहर के साथ ही बैजनाथ, टीट बाजार, गागरीगोल, गरूड बाजार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगह वॉल पेन्टिग तथा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में पैनर पाये गयें, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल हटायें गयें साथ ही उन्होंने निर्देश दियें कि जो भी वॉल पेन्टिंग बचे है उन्हें तुरन्त मिटाने अथवा उनमें सफेदा करने के निर्देश मौके पर आर.ओ. व उपजिलाधिकारी को दियें, साथ ही इस हेतु क्षेत्रों में एफएसटी टीमें लगाने के निर्देश दियें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीट बाजार,बोरा प्रिंटिंग प्रेस में औचक छापेमारी की, पाया कि वहां किसी भी राजनैतिक दल का प्रिंटिंग प्रचार सामाग्री नहीं पायी गयी व ऑर्डर बुक के निरीक्षण के दौरान किसी भी दल का आर्डर भी नहीं पाया गया। उन्होंने प्रेस ऑनर को निर्देश दियें कि जो भी प्रचार सामाग्री प्रिंटिंग प्रेस में छपे उसमें प्रिंटर एवं पब्लिकेशन के नाम के साथ ही उसकी संख्या अनिवार्य रूप से अंकित की जाय, साथ ही प्रचार सामाग्री छापने से पूर्व राजनैनिक दल, प्रत्याशी अथवा नामित एजेक्ट का स्वीकृति पत्र (आर्डर) अनिवार्य रूप से होना चाहिए ऐसा न पाये जाने पर कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के कहा कि प्राईवेट भवनों के दीवारो पर पोस्टर चस्पा पाये गये तो संबंधितों का खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुए चालान किया जायेगा व प्रशासनप द्वारा प्रचार सामाग्री हटाये जाने पर धनराशि भी वसूली जायेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दियें कि वे बिना मॉस्क के घूम रहें व सामाजिक दूरी का अनुपालन न करने वाले व्यक्तियों का चालान करें तथा उन्हें उसी समय मॉस्क भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, रिटर्निंग आफीसर/उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, उपजिलाधिकारी गरूड राजकुमार पांडे सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 

