ऊधमसिंह नगर- खबर ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर से है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद आरोपी अपनी बेटी के घर पहुंचा। वहां उसकी बेटी नहीं मिली तो उसके बच्चों को बताया कि मैंने तुम्हारी नानी की हत्या कर दी है और थाने जा रहा हूं। लेकिन इसके बाद वह थाने नहीं पहुंचा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- यहां सड़क हादसे में एक की मौत 3 घायल, परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार गदरपुर के वार्ड नंबर आठ इस्लाम नगर निवासी जहूर अपनी पत्नी रिहाना 55 वर्ष के साथ रह रहा था। शनिवार दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति जहूर गुस्से में आकर रिहाना के सिर व हाथ पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। लगातार वार से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें 👉चम्पावत- CM का चम्पावत दौरा कल, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
वारदात को अंजाम देने के बाद जहूर अपनी पुत्री जो उसके घर से थोड़ी दूरी पर रहती है। उसके घर पहुंचा तो पुत्री नहीं मिली तो उसने पुत्री के बच्चों से कहा कि मैंने तुम्हारी नानी की हत्या कर दी है। बच्चों ने पड़ोस के लोगों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंंप मच गया। थानाध्यक्ष सतीश कापड़ी मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें 👉देहरादून-(बड़ी खबर) कोरोना ने जिनसे छीना माता पिता का साया, उनकी सहारा बनेगी सरकार, शुरू की यह योजना
इसके बाद में सीओ बाजपुर वंदना वर्मा, थानाध्यक्ष केलाखेड़ा भुवन जोशी भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने नगर पालिका के पास आरोपी जहूर को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्याकांउ के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच के लिए ब्लड व अन्य नमूने एकत्र किए। जहूर के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। तीनों बेटियों का निकाह हो चुका है। जबकि बेटा हल्द्वानी में काम करता है।
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- (अनोखा सट्टेबाज): गली में चिल्ला रहा था 10 लगाओ 800 पाओ, तभी पड़ गया पुलिस का छापा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड 
