देहरादून। राजधानी देहरादून के कालसी के राजस्व गाँव फटेऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ग्राम फटेऊ में सनकी पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को देहरादून के कालसी ब्लॉक के फटेऊ गांव में एक सनकी पति ने मामूली बात पर पत्नी से नाराज होकर अपनी सोती हुई पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार पाठल से जानलेवा वार किया जिससे कुछ ही देर में पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुँचे तहसीलदार कालसी व उनकी टीम ने हत्यारे पती को गिरफ्तार कर लिया।
हत्यारा पति का नाम गजेन्द्र सिंह चौहान बताया जा रहा है। मृतक महिला का नाम गुडडी देवी बताया जा रहा है। दोनों की एक ढाई साल की बच्ची भी है जो घटना के वक़्त कमरे में ही थी।
हत्यारा पति हत्या के बाद जंगल की ओर भाग गया जिसे बाद में दबोच लिया गया जिससे हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया। वहीं बच्ची के रोने की आवाज पर गांव की महिलाओं एवं आस पास खेल रहे बच्चों ने देखा कि गुडडी देवी कमरे के अंदर खून से लथपथ बैड पर पडी हुई थी। मृतक महिला का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
