नैनीताल- उत्तराखंड में नैनीताल रोड पर एक गुलदार ने गाय का शिकार कर दिया जो कैमरे में कैद हो गया । वाहन चालक ने गाय के शिकार के पलों को बेहद नजदीक से कैद किया । दिल्ली से नैनीताल राष्ट्र राजमार्ग(एन.एच.) 87 पर नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूर नयना गांव स्थित पिलर 4/111 के समीप एक गुलदार ने गाय को अपना शिकार बना लिया । ये पूरा मामला मुख्य सड़क पर चल रहे एक वाहन चालक ने बना लिया । शुक्रवार देर रात नैनीताल को लौटते समय एक वाहन चालक ने गुलदार को गाय पर हमला करते देखा । चालक ने तुरंत ही इस घटना का वीडियो बना लिया ।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार के हमले में घायल गाय कुछ देर तो तड़पती रही और फिर उसने दम तोड़ दिया । गुलदार अपने शिकार को किसी भी हालात में छोड़ने के मूड नहीं था, जिसकी वजह से वो गाड़ी के नजदीक आने के बावजूद टस से मस नहीं हुआ । वाहन चालक वाहन को गुलदार के समीप ले गया जिससे गुस्से में आया गुलदार वाहन चालक को घूरता रहा । कुछ देर बाद गुलदार अपना शिकार छोड़ एक पैराफिट के पीछे छुप गया । आबादी क्षेत्र से लगे हुए इस घने जंगल में गुलदार, काकड़, बारह सिंघा, जड़ाऊ, घुरल, सिराव, सौल आदि कई वन्यजीव पाए जाते हैं ।बताया जा रहा है कि वाहन के जाने के बाद गुलदार ने तसल्ली से अपना भोजन खाया।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- (बड़ी खबर) वोटर आईडी बनाने सहित करने हैं बदलाव तो काम की खबर, इस दिन तक है मौका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
