- मानवता हुई शर्मसार, पॉलीथिन में लपेटकर 6 दिन की मासूम को फेंका झाड़ी में,पुलिस जांच में जुटी।
बागेश्वर- जिला मुख्याल में एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हुई है। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक छह दिन की मासूम पॉलीथिन में लिपटी झाड़ी में मिली। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी किलकारी सुनी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मासूम पूरी तरह स्वस्थ्य है।
आज देश में बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नाराज बुलंद किया जा रहा है। बेटियों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके बावजूद भी बेटियों का तिरस्कार आज भी जारी है। आज 20 जनवरी को बागेश्वर के ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मंदिर के पास एक छह दिन की नवजात बच्ची को पॉलीथिन में लपेटकर झाड़ी में फेंकने का मामला सामने आया है। आसपास रह रहे लोगों को बच्ची के रोने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखा तो पॉलीथीन से बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश सिंह नेगी अपने टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहां की उनके द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है साथ ही जांच भी की जा रही है। डॉक्टर दीपाली ने बताया की अभी बच्ची स्वस्थ लग रही है अभी बच्ची को निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

