उत्तराखंड में नाबालिगों की शादी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अभी हाल ही में ऊधमसिंह नगर जिले में दो नााबालिगों की शादी के मामले सामने आये थे। अब पहाड़ में भी एक नाबालिग की शादी का मामला सामने आया है। किशोरी की बारात कल यानी 30 मई को आनी थी लेकिन उससे पहले ही मामले का खुलासा होने पर शादी रोक दी गई। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन के बालिग होने पर शादी करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अपनी नजर बनाये हुए है।
मामला धौलादेवी ब्लॉक का है। जहां एक गांव में 30 मई को ब्लॉक के ही दूसरे गांव से बारात आनी थी। अब कोरोनाकाल में शादी की परिमिशन लेनी अनिवार्य है ऐसे में परमिशन के लिए दुल्हन पक्ष के लोग तहसील में आये। सभी कागज मांगें गये तभी आधार कार्ड में पता चला कि दुल्हन तो नाबालिग है। दुल्हन की उम्र आधार कार्ड के हिसाब से 17 साल 7 माह ही निकली।
एसडीएम ने इस मामले की इसकी सूचना दन्या पुलिस को दी। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चला कि जन्मपत्री में लड़डक़ी 18 साल की हो गई। परिजनों ने आधार कार्ड का ध्यान नहीं दिया। परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह लडक़ी के बालिग होने पर ही विवाह कराएंगे। इसके लिए परिजनों ने पुलिस को लिखित में एक पत्र भी दिया। फिलहाल शादी पर रोक लगा दी गई है। इस मामले में एसडीएम मोनिका का कहनाा है कि दुल्हन पक्ष के लोग शादी की परिमिशन के लिए आये थे। इसमें दुल्हन के नाबालिग होने की बात सामने आई। इसके बाद दुल्हन के पिता से लिखित में पत्र लिया है। पिता ने कहा है कि बालिग होने पर ही वह अपनी बेटी की शादी करेंगे। शादी को रोक दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
