- इस युवक ने दुराचार कर वीडियो कर दी वायरल.अब पुलिस ने किया गिरफतार
महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति पुलिस की है जीरो टॉलरेन्स नीति।
युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो/ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।
बीते 25. दिसंबर को थाना पैठाणी पर स्थानीय महिला द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी पुत्री के साथ उत्तम सिंह नेगी द्वारा दिनांक 03.12.2024 को जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इन्टरनेट पर वायरल कर दी है। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0-14/2024,धारा- 64/351 (3) BNS व 67 (a) IT Act बनाम उत्तम सिंह पंजीकृत किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा मामला महिला के साथ दुष्कर्म सम्बन्धी होने के कारण प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण, विवेचक निरीक्षक श्री होशियार सिंह पंखोली एवं थानाध्यक्ष पैठाणी श्री सुनील रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचक द्वारा विवेचना में ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसमें प्रकरण सही पाया गया जिसके परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम के द्वारा पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त उत्तम सिंह को दिनांक 16.01.2025 को गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्य वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
नाम पता अभियुक्त
1.उत्तम सिंह नेगी पुत्र जसवंत सिंह नेगी, निवासी- -बनास, चाकीसैण पट्टी ढाईज्युली, पैठाणी।
पुलिस टीम
1.निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली (विवेचक)
उपनिरीक्षक सँध्या नेगी
मुख्य आरक्षी 156 ना0पु0 श्री सुरजीत
आरक्षी 186 ना0पु0 नवाब हैदर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
