रुद्रपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है यहां अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने सोते हुए पति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद नीचे कमरे में जाकर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के रामपुरा वार्ड नंबर 22 में 33 वर्षीय सुनील दिवाकर अपनी 28 वर्षीय पत्नी गीता दिवाकर के साथ रह रहा था। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, काफी कहासुनी के बाद पति छत पर चटाई बिछाकर सो गया और देर रात पत्नी गीता ने किसी धारदार हथियार से पति दिवाकर की वार कर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी गीता नीचे कमरे में गई और पंखे के सहारे से फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया, जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो तत्काल मौके पर कोतवाल विक्रम राठौर सहित पुलिस टीम पहुंची और पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और गहनता से छानबीन में जुट गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
