उत्तराखंड: यहां विशालकाय किंग कोबरा ने वन कर्मचारियों के खूब छुड़ाये पसीने Video

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • विशालकाय किंग कोबरा ने वन कर्मचारियों के खूब छुड़ाये पसीने, विकासनगर के रजौली गाँव के एक घर में धमक आया था ये किंग कोबरा, बड़ी मुश्किल से हुआ रेस्क्यू

विकासनगर में चौहड़पुर रेंज के रजौली में शनिवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय किंग कोबरा एक घर घुस गया। दुनिया के बेहद खतरनाक इस साँप के देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन कर्मचारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँचे सर्प मित्र आदिल मिर्ज़ा सहित वन कर्मचारी भी 12 फ़ुट लंबे विश्व के इस अत्यंत विषैले साँप को देखकर दंग रह गये।

दरअसल रजौली गाँव के महेश्वर प्रसाद कुकरेती के घर में ये किंग कोबरा अचानक धमक गया था जिसके दिखने से घरवाले ही नहीं आसपास के लोग भी खासे डर गये थे। मौके पर किसी भी व्यक्ति की इस किंग कोबरा के आसपास जाने की हिम्मत नहीं हुई ऐसे में अकेले खुद आदिल मिर्जा ने बड़ी ही सावधानीपूर्वक लंबी मशक्कत के बाद इस किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू किया हालांकि आदिल मिर्जा भी इस व्यस्क किंग कोबरा की तेजी से असहज नजर आ रहे थे बावजूद इसके उन्होंने इस किंग कोबरा को अपने कब्जे में किया। आदिल मिर्जा ने बताया कि किंग कोबरा अन्य साँपो का शिकार कर उन्हें अपना भोजन बनाता है संभवतः अपने शिकार की तलाश में ही ये रिजर्व फॉरेस्ट से आबादी की ओर आया होगा, उन्होंने बताया की रेस्क्यू के बाद इस किंग कोबरा को सुरक्षित चाँदपुर के घने जंगल में छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें