- हाईकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार के 30 स्टोन क्रशर सील।
हरिद्वार – हरिद्वार में गंगा नदी के तल से हो रहे अवैध खनन पर अब न्यायिक चाबुक चला है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के ज़िला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्टोन क्रशरों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए और उनकी बिजली-पानी की आपूर्ति भी तत्काल काट दी जाए। कोर्ट ने इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तलब की है।
आदेश मिलते ही हरिद्वार प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अगुवाई में गठित टीमों ने अब तक करीब 30 स्टोन क्रशरों को सील कर दिया है। डीएम ने साफ किया है कि माननीय न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और जो भी स्टोन क्रशर नियमों के खिलाफ चल रहे हैं, उनके खिलाफ किसी भी सूरत में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। अब देखना होगा कि बाकी बचे स्टोन क्रशरों पर कब तक पूरी तरह से ताले लगते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
