- पिता ने बेटी को गैर बिरादरी से प्रेम करने पर गंगनहर में फेंककर की हत्या
मंगलौर (उत्तराखंड): गैर बिरादरी के युवक से प्रेम संबंधों को लेकर नाराज एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है जब हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ढालूवाला निवासी 50 वर्षीय प्रदीप धीमान ने अपनी बेटी प्राची को मंगलौर के नए गंगनहर पुल से नीचे धक्का दे दिया।
घटना के समय वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने यह दृश्य देखा और आरोपी को पकड़कर पीट डाला। इसके बाद उन्होंने प्रदीप को मंगलौर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी एसके गंगवार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी प्राची एक गैर बिरादरी के युवक से प्रेम करती थी और उसे कई बार समझाने के बाद भी उसने युवक से संबंध तोड़ने से इनकार कर दिया।
आरोपी प्रदीप ने कबूल किया कि बेटी को युवक से दूर करने के लिए वह उसे एक सप्ताह पहले रुड़की के एक आश्रम में ले गया था। लेकिन वहां रहकर भी प्राची युवक से संपर्क में बनी रही। इसी से आहत होकर उसने शनिवार रात बेटी को आश्रम से बाइक पर मंगलौर लाया, जहां गुस्से में आकर गंगनहर पुल से धक्का दे दिया। पुलिस ने देर रात गंगनहर से युवती का शव बरामद कर लिया।
मौके से आरोपी की बाइक भी बरामद कर ली गई है और चश्मदीद कांवड़ियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे 
