crime news

उत्तराखंड: यहाँ पिता-बेटी ने पेट पर मारी लात, महिला का हुआ गर्भपात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुड़की: रुड़की में एक गर्भवती महिला के साथ पिता और उसकी पुत्री ने कथित रूप से हमला किया…जिससे महिला का गर्भपात हो गया। आरोप है कि महिला की तरफ अश्लील इशारा करने के बाद विरोध करने पर दंपती पर हमला किया गया।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि 13 नवंबर को वह अपनी गर्भवती पत्नी के साथ सलेमपुर गांव में रिश्तेदारी के लिए जा रहे थे। रास्ते में मालवीय चौक के पास खड़े युवक अरुण ने महिला की तरफ अश्लील इशारा किया। विरोध न करने पर उन्होंने वहां से निकल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में अलर्ट! मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण

लेकिन शाम करीब चार बजे जब दंपती बाजार से लौट रहे थे, तब आरोपी अरुण ने फिर से महिला की तरफ अश्लील इशारा किया। विरोध करने पर आरोपी और उसकी पुत्री ने मिलकर महिला को पीटा। इसके दौरान महिला को जमीन पर गिरा दिया गया और पेट पर घूंसे-लात मारे गए। महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अरुण और उसकी पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें