खटीमा- सीमांत क्षेत्र खटीमा में बीती शाम को खटीमा के छिनकी इलाके में भाई द्वारा भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर जहां खटीमा कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को बरामद कर लिया है वही हत्यारोपी आरोपी भाई की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। वही पूरे घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि खटीमा कि छिनकी ग्राम सभा में 22 साल का घुम्मन राणा अपने घर पर मृत अवस्था में पड़ा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब गांव में मृतक के घर पहुंच उसकी शव का मुआयना किया तो उसके शव में कई चोटों के निशान पुलिस को मिले।
यह भी पढ़ें हल्द्वानी- लालकुआं के दो युवकों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, घर मे मचा कोहराम
वहीं पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम दोनों भाइयों में आपस में खाए पिए में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें मृतक घुम्मन राणा के भाई ने धारदार हथियार से अपने भाई की हत्या कर दी। खटीमा कोतवाल संजय पाठक के अनुसार जहां पुलिस ने मृतक घुम्मन राणा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है वही मामले की जांच कर मृतक के हत्यारोपी भाई की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें देहरादून- हल्द्वानी के कमल रावत के परिजनों को मिलेगा इंसाफ, सीएम रावत ने दिए जांच के निर्देश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

