ऊधमसिंहनगर: थाना रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसके नहाने और शौचालय इस्तेमाल करने का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश और हाल निवासी आवास विकास एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि वह एक कंपनी में काम करती है। 12 मार्च की रात 8 बजे वह काम से लौटकर वाशरूम गई तो उसने रोशनदान पर एक मोबाइल फोन देखा। शक होने पर उसने अपने मकान मालिक को बुलाया और फोन की तस्वीर ली। इसके बाद मकान मालिक की मदद से छत पर जाकर देखा तो नीचे के फ्लोर पर रहने वाला किराएदार हरीश चमोला वहां मौजूद था और वहीं फोन उसके हाथ में था। जब उसने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें उसकी और उसकी रूममेट की नहाने और टॉयलेट का उपयोग करने की वीडियो पाई गईं।
कुछ वीडियो डिलीव किए गए थे, लेकिन डिलीट फोल्डर में वे मौजूद थे। पीड़िता अपने साथ उसका मोबाइल लेकर ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
