देहरादून –(weather alert): जून की शुरुआत उत्तराखंड में भीषण और झुलसाने वाली गर्मी के साथ हुई। उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत में ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ने लगी है। हालांकि, मई में भी गर्मी रही लेकिन बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत भी पहुंचाई।उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में गर्म हवाएं भी चलने का अनुमान लगाया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। चारों धामों में भी मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कुमाऊं के लिए राहत की खबर है। तीन-चार दिन में कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, पाकिस्तान से यहां पहुंच रहीं शुष्क हवाओं से वातावरण में नमी न के बराबर है। ऐसे में गर्मी का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा, जो 7 जून तक रहने की संभावना है। बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में रविवार और सोमवार को पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मंगलवार और बुधवार को मैदानी इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। इस दौरान अगले पांच दिन मैदानों में लू का प्रभाव जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

