Uttarakhand News: अपने गीतों से लोगों के दिलों में राज करने वाले लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला ने एक बार फिर अपने गीत से लोगों का दिल जीता है। उनके नये गीत मैं एक पहाड़ी छूं ने इन दिनों खूब धूम मचा रखी है। यह गीत उनके यू-ट्यूब चैनल घुघुती जागर पर रिलीज हुआ है।
लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला ने इस गीत में पहाड़ की संस्कृति के साथ-साथ पहाड़ी लोग कही भी रहे लेकिन कभी भूलते नहीं है कि वह पहाड़ी है। इस गीत के माध्यम से उन्होंने उत्तराखंडकी सुंदरता का का बयंा किया है। इस वीडियो गीत में चार चांद लगाने का काम जीत तिरूवा और साक्षी कठायत ने किया है। उनका अभिनय आपके दिल को छूं जायेगा। गीत में लच्छू पहाड़ी ने अपने अभिनय से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है।

इस गीत में छोलिया नृत्य और पहाड़ की सुंदरता आपको आर्कषित करेगी। एक बार फिर लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला लोगों के दिलों में छाये है। इस गीत को राजेन्द्र ढैला ने खुद लिखा और गाया है जबकि संगीत रनजीत सिंह ने दिया है। इससे पहले उनके कई गीत आ चुके है। घुघुती जागर टीम हर सप्ताह फेसबुक के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। घुघुती जागर टीम उत्तराखंड ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुकी है। लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला ने बताया कि जल्द ही उनके कई अन्य गीत रिलीज होने वाले है, जो लोगों को खूब पसंद आयेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी 


