Rishikesh News: खबर उत्तराखंड के ऋषिकेश से हैं। जहां एक नव विवाहित जोड़ा शादी के बाद घूमने आया था। घूमने आये पति- पत्नी और उसकी बहन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे,। तभी अचानक पत्नी की चीखने की आवाज आई और वह वहां से लापता हो गई। इसके बाद हुई घटना ने सभी को चैका दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात शिवपुरी में गंगा घाट से नव विवाहिता अचानक लापता हो गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के उसियाना निवासी हिमांशु पचैरी और नंदिनी घूमने के लिए शिवपुरी आए थे।
बताया जा रहा है कि नव विवाहिता जोड़ा गंगा किनारे कैंप में ठहरे थे। पति के अनुसार रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी नंदिनी घूमने के लिए गंगा घाट पर निकले थे। इस बीच नंदिनी ने उसे फ्रूटी लाने के लिए कहा। इस दौरान नंदिनी और उनकी बहन वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे से बात कर रहे थे। अचानक वीडियो काॅल के दौरान उसकी पत्नी के चीखने की आवाज आयी। ऐसे में दौड़ते हुए गंगा घाट की ओर आया, लेकिन उसकी पत्नी कहीं नजर नहीं आई। घाट के पास एक पत्थर पर उनकी पत्नी का मोबाइल पत्थर और किनारे पर चप्पल मिले।
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के डूबने या जंगली जानवर के हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। लेकिन पुलिस को मौके पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान नहीं मिले थे। एसडीआरएफ की टीम गंगा में विवाहिता की तलाश कर रही थी। तभी इस बीच सोमवार को नंदिनी के जीजा ने पुलिस फोन किया कि नंदिदी फिरोजाबाद अपने घर पर पहुंच गई है। लेकिन यह सुनकर सभी हैरान रह गये कि आखिर विवाहिता घर कैसे पहुंच गई जबकि उसकी चप्पलें और मोबाइल वहां पड़े थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने….. 
