उत्तराखंड-(खुश ख़बरी) पंतनगर से लखनऊ के लिए इंडिगो की हवाई यात्रा हुई शुरू, जानिए टाइमिंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पंतनगर- कुमाऊं भर के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है कि अब पंतनगर एयरपोर्ट से अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए इंडिगो द्वारा हवाई सेवा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को लखनऊ से 67 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान ठीक 12:10 बजे पंतनगर पहुंचा। सप्ताह में लखनऊ के लिए इंडिगो द्वारा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट जाएगी पंतनगर से 12:40 पर रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

पहले दिन लखनऊ जाने वाले में पंतनगर से 31 यात्री फ्लाइट से लखनऊ के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि पंतनगर से दिल्ली देहरादून सहित कई अन्य थानों के लिए भी पहले से ही हवाई यात्रा सुचारू है अब इसी कदम में लखनऊ के लिए भी यहां से फ्लाइट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर

लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान 6ई-7322 मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 11 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा

यह उड़ान 1:10 घंटे में पंतनगर की दूरी तय करते हुए वहां दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में भी उड़ान 6ई-7323 पंतनगर एयरपोर्ट से दोपहर 12:40 बजे रवाना हाकर लखनऊ दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी। इस उड़ान का किराया लगभग 3500 रुपये का होगा।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें