- गुलदार ने दिनदहाड़े किया महिला पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल।
टिहरी- टिहरी में गुलदार ने दिनदहाड़े जंगल गई महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
गुलदार ने दिनदहाड़े किया महिला पर जानलेवा हमला⤵️
घटना टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण के भेलुंता गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार मंजू देवी (32) पत्नी रविंद्र सोमवार को घास लेने के लिए स्थानीय महिलाओं के साथ जंगल गई थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला बोल दिया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर चला गया।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल⤵️
आनन-फानन में महिला के परिजन महिला को इलाज के लिए सीएचएसी ले गए, चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें महिला के सिर, चेहरे और शरीर में कई जगह गुलदार ने नाख़ून मारे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
