लालकुआं- दो बच्चे की मां के कुंवारे युवक के साथ रहने की जिद के चलते कोतवाली पुलिस पिछले 24 घंटे से परेशान है। अंततः पुलिस ने जहां पति और पत्नी के आशिक का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। वही पत्नी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां निकटवर्ती वर्मा कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय लेखपाल की 32 वर्षीय पत्नी का दूसरी कॉलोनी में रहने वाले युवक 22 वर्षीय सुनील से चल रहे प्रेम संबंध इतने गहरा गए कि दो बच्चों की मां जिसकी बड़ी बेटी 8 वर्ष की, जबकि छोटा बेटा 7 वर्ष का है, को इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ गत दिवस उसने 22 वर्षीय युवक सुनील का हाथ पकड़ लिया और उससे शादी करने की जिद करने लगी।
और विवाहिता के प्रेम में अंधा हो चुका सुनील भी शादी को तैयार हो गया, यह सब देख लेखपाल आश्चर्यचकित था, उसने आनन-फानन में यह खबर विवाहिता के खैरानी बिंदुखत्ता स्थित मायके वालों को सुनाई तो वह भी आश्चर्यचकित हो गए, विवाहिता के माता-पिता अन्य संबंधियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए, वहीं विवाहिता भी अपने प्रेमी को लेकर कोतवाली धमक गई, कोतवाली में पहुंचे लेखपाल भी आग बबूला होकर सुनील से भिड़ने को तैयार था।
जबकि पुलिस का कहना था कि वह महिला को जबरदस्ती उसके पति के साथ नहीं भेज सकते हैं, विवाद अधिक बढ़ा तो कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को रात्रि में वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया, जबकि महिला के पति एवं प्रेमी दोनों को कोतवाली में बिठा दिया, बुधवार की प्रातः से दोपहर बाद तक कोतवाली में तीनों के परिजन एकत्र होकर पुलिस से हस्तक्षेप करने की बात कह रहे थे, इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता के पति और प्रेमी दोनों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
जबकि विवाहिता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, अब एसडीएम कोर्ट में ही तीनों की सुनवाई होगी और एसडीएम का निर्णय ही सर्वमान्य माना जाएगा। फिलहाल पति पत्नी और वो के बीच चल रहा है यह मामला पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
