रिश्तेदार की अश्लील मांग से परेशान हुई युवती, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।
गदरपुर (उधमसिंहनगर)- उधमसिंह नगर के गदरपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परेशान होकर युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
रिश्तेदार ne बनाया शारीरिक संबंध का दबाव⤵️
शनिवार को युवती ने उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसके रिश्तेदार ने उसका और उसके प्रेमी का वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। बदले में रिश्तेदार उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा है। युवती के विरोध करने पर वह उसके परिवार को सबकुछ बताने की धमकी देता है।
SSP ने SO को सौंपी जांच⤵️
पीड़िता ने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है। जब भी वह थाने में शिकायत करने जाती है तो वह उसे धमकाता है। पीड़िता ने कहा पुलिस उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। कानूनी कार्रवाई न होने से रिश्तेदार के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने गदरपुर के एसओ को मामले की जांच करने आर ओपी के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
