हल्द्वानी- उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है कि हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों का इलाज प्लाजमा थेरेपी के माध्यम से शुरू कर दिया गया है भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद राज्य का सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहला ऐसा अस्पताल बन गया है जहां प्लाजमा थेरेपी से कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
उत्तराखंड- छोटे से शहर में 65 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद, SDM ने खुद संभाला मोर्चा
सुशीला तिवारी अस्पताल से शुरू हुए इस प्लाजमा थेरेपी उपचार से कोरोना संक्रमित मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्राचार्य चंद्र प्रकाश भैसोड़ा का कहना है कि पूर्व में ठीक हो चुके मरीजों का ब्लड निकालकर प्लाजमा थेरेपी के माध्यम से अन्य गंभीर रूप से बीमार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है उन्होंने बताया पूर्व में ठीक हो चुके कोरोनावायरस के ब्लड से चार कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार किया जा सकता है और इस प्रक्रिया के लिए पूर्व में ठीक हुए मरीजों से संपर्क किया जा रहा है और उनका ब्लड लेकर उपचार भी शुरू कर दिया गया है। वहीं अधिकतर ठीक हो चुके मरीज ब्लड डोनेट करने के लिए तैयार हैं.बताया जा रहा है कि प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से कोरोना के बीमार व्यक्ति में एंटीबॉडी विकसित किया जाता है. पूर्व में ठीक हो चुके मरीज में पाए जाने वाले एंटीबॉडी से लड़ने की क्षमता रखता है।
रुद्रपुर-प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी निकला कोरोना पाजिटिव, पुलिस ने की यह कार्रवाई

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
