- उत्तराखंड रोडवेज ने इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया
देहरादून- आधुनिक जमाना है और हर तरफ हल्ला भी आधुनिक तकनीकों का है। देश आधुनिकता के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड भी इस रेस में ज्यादा पीछे नहीं है। अब उत्तराखंड रोडवेज की पांच इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली रूट पर चलने वाली हैं। पर्यटन मंत्री चंदन राम दास ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया है।
शनिवार को उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री चंदन राम दास द्वारा देहरादून-दिलील रूट पर चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गौरतलब है कि यह बसें उत्तराखंड परिवहन निगम और प्राइवेट कंपनी स्काईलाइन के संयुक्त प्रयास से संचालित की जाएंगी।

वातावरण की रिपोर्ट्स पर गौर करें तो यह बात साफ होती है कि देश इस समय प्रदूषण के संकट से लड़ रहा है। धीरे धीरे सभी राज्यों में इससे निपटने हेतु काम किया जा रहा है। डीजल से चलने वाली रोडवेज बसें प्रदूषण में इजाफा करती हैं। जिसपर उत्तराखंड परिवहन ने ध्यान देते हुए यह फैसला किया है।
बता दें कि परिवहन निगम 610 नई बसों को अगले साल तक अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। मौजूदा वक्त में संख्या 912 तक सीमित है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया कि बसों में सीसीटीवी होंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण में सुधार तो होगा ही साथ ही कम बजट में लोग बेहतर सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 
