हल्द्वानी: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
मृतका की पहचान दिव्या आर्या के रूप में हुई है, जो चांदमारी क्षेत्र में अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहती थी। वह MBPG College में ग्रेजुएशन फाइनल की छात्रा थी और परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। पिता का एक साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका था…जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गई थी।
बताया जा रहा है कि रविवार रात दिव्या ने परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने अपने एक युवक मित्र को व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपने मोबाइल का पिन कोड और पासवर्ड भेजा। यह बात दोस्त को संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसने दिव्या को करीब 40 बार कॉल किया…लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
चिंतित दोस्त तुरंत उसके घर पहुंचा, जहां पता चला कि दिव्या ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे…लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। Uttarakhand Police की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और मोबाइल डेटा के आधार पर भी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या 
