Rudrapur News: उत्तराखंड से लगातार प्रतिभाएं सामने आ रही है। एक के बाद एक खेलों में आज उत्तराखंड का युवा अपनी धाक जमा रहा है। क्रिकेट ही नहीं बैटमिंटन, बाॅक्सिंग, हाॅकी, काॅ्रसमिंटन जैसे खेलों में जिस तरह से युवा आगे आ रहे है। इससे साफ होता है कि आने वाले समय में पहाड़ और प्रतिभा एक ही सिक्के के दो पहलु साबित होंगे। उत्तराखंड के लाल विशाल आगरी थाईलैंड में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की ओर से खेलेंगे।
बता दें कि विशाल आगरी ने हरियाणा के हिसार में कांस्य पदक और हरिद्वार में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वह इकलौते ऐसे उत्तराखंड के बॉक्सिंग चैंपियन हैं, जिन्हें अब थाईलैंड में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की ओर से जाने का मौका मिला है। फिलहाल इस चैंपियनशिप की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। विशाल इसकी तैयारी में जुटे हैं।
बता दें कि उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी विशाल आगरी ने बताया कि स्कूल के दौरान ही वह विद्यालय स्तर पर होने वाले बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते थे। मुक्केबाजी में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद विशाल के माता-पिता ने उन्हें बड़े स्तर पर खेलने को तैयार करने के लिए मुक्केबाजी की कोचिंग के लिए देहरादून भेजा, जहां उन्हें बॉक्सिंग कोच आशीष से प्रशिक्षण मिला। यहां उन्होंने कई जिला स्तर चैंपियनशिप में भाग लिया और इसके बाद साल 2022 में राज्य स्तर पर बॉक्सिंग चैंपियन हरिद्वार में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
