Bageshwar News- बोर्ड परीक्षा हमेशा ही चर्चाओं में रहती है। हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ऐसे किस्से सुनने को ज्यादा मिलते है लेकिन इस बार उत्तराखंड के छात्र भी इस राह पर चल पड़े है। इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन चल रहा है। ऐसे में बागेश्वर जिले में गजब का मामला सामने आया है। जहां छात्र ने अपनी कापी में उत्तर की जगह लिखा है पिछले साल कोरोना के चलते प्रमोट किया गया था। इसी उम्मीद में इस बार भी पास होने की संभावना थी। पर परीक्षा हो गई, इसलिए साहब पास कर दीजिए।
जिला मुख्यालय स्थित राइंका पर जनपद के विषय विशेषज्ञ मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। ऐसे में कई मामले सामने आये है। कई छात्रों ने अच्छे अंक देने के लिए अपील की है। किसी ने गरीबी का हवाला तो किसी ने कोरोना काल में लिखने का अभ्यास नहीं होने के कारण लेख पर ध्यान न देने की अपील की है। उत्तर की जगह लिखा है कि कोरोना काल में लिखने की आदत कम हो गई है। उत्तर पुस्तिका की अंतिम लाइन में परीक्षक को लेख पर ध्यान नहीं देने व पूर्ण अंक देने की अपील की हैं।
गजब तो तब हो गया एक ने लिखा वह दिव्यांग है। उसे सरकार ने प्रमाण पत्र दिया है। जिस कारण वह पढ़ाई व लिखने में कमजोर है यदि वह पास नहीं हुआ तो बड़ी मुश्किल पैदा होगी। दूसने ने लिखा है कि पिछले साल परीक्षार्थी कोरोना काल में पास कर दिए गए। इस साल उम्मीद में था कि ऐसा ही होगा। बागेश्वर राइंका के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि 15 अप्रैल से मूल्यांकन चल रहा है। सात हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
