Chamoli News- पबजी खेलने की शौकीन हिमांचल प्रदेश से भागी दो लड़कियों को हिमाचल पुलिस ने चमोली जिले के ग्वालदम से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घर से फरार दोनों सगी बहने कांगड़ा जिले के बैजनाथ की बताई जा रही है। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़कियों के भाई ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी। हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों बहनें ग्वालदम में ठहरी हुई है।
लोकेशन ट्रेस करते हुए हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम पहुंचकर दोनों बहनों को एक नेपाली मूल की महिला के घर से बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनें अपने घर से कुछ नकदी और जेवर लेकर फरार हुई थी और ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के एक लड़के से शादी करने पहुंची थी। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनों में से एक ने नेपाली मूल के ग्वालदम में रहने वाले लड़के से पबजी खेलते हुए फोन पर ही दोस्ती की हुई थी। और दोनों ही शादी करने के लिए बीते कुछ दिन पहले थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे। लेकिन लड़का नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नही हो सकी। दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट पर हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम से बरामद कर लिया है। हिमाचल पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों को कांगड़ा लेजाकर उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 

