Lohaghat News: सोशल मीडिया के दौर में लोग कई कदम उठा रहे है। अब चंपावत जिले के लोहाघाट में अनोखा मामला सामने आया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इस बार की चर्चा है। दरअसल हरियाणा से एक युवती लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई तो, पुलिस को उसकी लोकेशन चंपावल के लोहाघाट में मिली। जहां से हरियाणा पुलिस उसे ले गई। इस दौरान दोनों ने बड़ा हंगामा कर दिया शिक्षिका और युवती एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर उतारू थे। युवती और शिक्षिक कुछ देर तक एक साथ रहने का हंगामा किया लेकिन काफी समझाने के बाद युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार हो गई।
लोहाघाट के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि लोहाघाट की शिक्षिका और हरियाणा के भिवानी निवासी युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती इतनी परवान चढ़ गई कि दोनों ने एक साथ रहने की ठान ली। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले युवती हरियाणा से भाग कर लोहाघाट पहुंच गई। उधर युवती के पिता ने हरियाणा पुलिस में बेटी के गुमशुदगी दर्ज कराई। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद हरियाणा पुलिस युवती के पिता को साथ लेकर लोहाघाट पहुंची।

जहां लोहाघाट पुलिस की मदद से युवती को शिक्षिका के घर से बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसकी शादी करना चाह रहे थे लेकिन युवती शादी के बदले शिक्षिका के साथ रहना चाहती थी। जिसके चलते वह घर से भागकर लोहाघाट पहुंच गई। बाद में पिता और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवती हरियाणा चली गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
