Sitarganj News- उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे अमूमन बच्चे बड़े लोगों को अंकल कह कर बुलाते हैं, लेकिन यहां बैडमिंटन वापस करने गई बीएससी की छात्रा को दुकानदार को अंकल कहना भारी पड़ गया। छात्रा के अंकल कहने पर दुकानदार इतना नाराज हुआ कि उसने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी और गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है डॉक्टरों के अनुसार छात्रा को सांस लेने में दिक्कत है, उसे आखिरी जो लगाया गया है इस घटना से क्षेत्र के लोग बड़े हैरान हैं।
जानकारी के मुताबिक सितारगंज के इस्लाम नगर निवासी बीएससी की छात्रा निशा पुत्री मकसूद अहमद खटीमा रोड स्थित एक दुकान से बीते 19 दिसंबर को बैडमिंटन खरीद कर लाई थी। लेकिन बैडमिंटन में कुछ शिकायत होने पर निशा मंगलवार को उसे बदलने के लिए उस दुकानदार के पास पहुंची जहां उसने दुकानदार से कहा कि अंकल बैडमिंटन में दिक्कत आ गई है। आरोप है कि अंकल शब्द सुनकर दुकानदार भड़क गया, और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा, वही बैडमिंटन बदलने गई निशा का आरोप है कि तब उसने विरोध किया तो दुकानदार ने उसका सर काउंटर पर जोर से दे मारा। और उसे जमीन पर गिरा कर पीटने लगा इसके बाद वह बेसुध हो गई, परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया इस घटना के बाद छात्रा जहां सहमी हुई है, तो वहीं परिजनों में भी दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची जिसने छात्रा का मेडिकल कराया है, फिलहाल देर शाम तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 
