- चौकी में महफिल पर कप्तान का सख़्त एक्शन,चौकी इंचार्ज समेत चार सस्पेंड।
जसपुर (उधमसिंहनगर)- उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भले ही राज्य को आगामी 2025 तक नशा मुक्त करने की बात करते हो। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी उनकी इस योजना पलीता लगा रहे है। ताजा मामला ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के पतरामपुर का है, जहाँ चौकी की बैरक में पुलिस कर्मी बाहरी लोगो को बुलाकर शराब पार्टी कर रहे थे। जब कुछ संभ्रांत नागरिक चौकी पहुंचे तो न केवल वहा तैनात पुलिस कर्मी उनसे उलझ गए बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की भी की। घटना की शिकाययत मिलने पर एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने कडा एक्शन लेते हुए चौकी प्रभारी संदीप शर्मा सहित चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
एसएसपी ने बताया कि सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामिल की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था। जबकि चौकी इंचार्ज तीन दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था। इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी। एसएसपी के अनुसार एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी ले कर आए थे। जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया। एसएसपी का कहना है कि अगर पब्लिक के लोग पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देते हैं तो एफआईआर दर्ज करेंगे। साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीएम धामी ने रुद्रपुर को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड: डमरू बजाते नजर आए सीएम धामी, रुद्रपुर में ऐतिहासिक रोड शो
उत्तराखंड में 15 फरवरी को होगा ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां एडिशन, स्टार एथलीट्स करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश
देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा
देहरादून- धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
देहरादून- डीएम सविन बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित
उत्तराखंड मे यहाँ हुई झकझोर देने वाली घटना, घर में अकेली मां की मौत; 15 दिन बाद बेटे को मिला शव
उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया 

