मसूरी-राजपुर ट्रेक रूट पर बड़ा हादसा टला, सेल्फी के चक्कर में कार खाई में गिरी, 6 पर्यटक बाल-बाल बचे।
राजपुर पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआएफ ने स्थानीय लोगो की मदद से संयुक्त रूप से चलाया रेस्क्यू अभियान।

मसूरी (देहरादून)- रविवार को मसूरी-राजपुर ट्रेक रूट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार छह पर्यटक बाल-बाल बच गए। घटना का कारण सेल्फी लेने के दौरान की गई लापरवाही बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते हुए रेस्क्यू टीमों ने स्थिति को संभाल लिया। भारी बारिश के बीच राजपुर पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे 6 लोगो को सकुशल निकाला गया वह 108 एम्बुलेंस से पास के अस्पताल में भेजा गया जहा पर सभी का उपचार किया गया। रविवार को दोपहर को रूडकी से आए छह पर्यटक राजपुर-झाड़ीपानी ट्रेक रूट की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में एक खूबसूरत घाटी वाला स्थान देख सभी लोग रुक गए। सभी ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और सेल्फी व फोटो लेने लगे। चश्मदीदों के अनुसार, इस दौरान कार का चालक भी बाहर आ गया और वाहन का हैंडब्रेक ठीक से नहीं लगाया गया। वह सेल्फी लेने के बाद सभी छ लोग कार में बैठे तभी कार धीरे-धीरे सरकने लगी और देखते ही देखते खाई की ओर बढ़ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी और वहां झाड़ियों में फंस गई। जिससे कार में बैठे छ लोगो की जान बाल बाल बच गई।
सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कार में बैठे सभी छह लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। उन्होने बताया कि इस ट्रेक रूट पर जल्द ही चेतावनी संकेत, बैरिकेड्स, और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी, ताकि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। राजपुर प्रशासन व ट्रैफिक विभाग ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए पर्यटकों से अपील की है कि वे ट्रेकिंग व ड्राइविंग के दौरान पूरी सावधानी बरतें। खासकर ऊंचाई वाले स्थानों पर फोटो या सेल्फी लेने के लिए सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह ट्रेक रूट हाल ही में पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है, लेकिन सुरक्षा इंतज़ाम अब तक नाकाफी हैं। कई बार पहले भी वाहन सड़क किनारे से फिसलते देखे गए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी इंतजाम नहीं किए गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
