death-body

उत्तराखंड: यहाँ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी के बसंत विहार क्षेत्र में एक विवाहित महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतका राजेश्वरी उरेडा पौड़ी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले देहरादून निवासी पीयूष सिंह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

मायके पक्ष का कहना है कि पति और ससुराल के अन्य सदस्य उन्हें ताने देते थे मारपीट करते थे और तलाक की धमकी भी देते थे। इतना ही नहीं गहनों और सामान को लेकर भी विवाद चलता रहा।

घटना 5 अप्रैल की सुबह सामने आई, जब पति ने फोन कर मौत की सूचना दी। परिजन इसे आत्महत्या नहीं…बल्कि साजिश बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें