हल्द्वानी: भूमि धोखाधड़ी से टूटे किसान ने की आत्महत्या मामले में परिजनों ने 25 से अधिक लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज
हल्द्वानी/काशीपुर:
ऊधमसिंह नगर जनपद में भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी से आहत एक व्यक्ति ने हल्द्वानी के एक होटल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने थाना आईटीआई, ऊधमसिंह नगर में तहरीर देकर प्रॉपर्टी डीलरों समेत 25 से अधिक लोगों पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर के अनुसार मृतक सुखवन्त सिंह और उनके भाई ने बक्सौरा, कुण्डा निवासी बलवन्त सिंह उर्फ काला व कुलवन्त सिंह की भूमि खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि उक्त भूमि पहले ही काशीपुर स्थित प्रॉपर्टी डीलरों अमरजीत सिंह, आशीष चौहान उर्फ पटवारी और कुलविन्दर सिंह को बेची जा चुकी थी, जिसके बाद सौदा इन्हीं के माध्यम से कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 34 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से 6.84 एकड़ भूमि खरीदने के लिए उनके द्वारा करीब 3 करोड़ 82 लाख रुपये विभिन्न खातों व नकद रूप में दिए गए, लेकिन इसके बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई। बार-बार अनुरोध के बाद भी कथित आरोपी टालमटोल करते रहे।
परिजनों का कहना है कि मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दबाव के चलते सुखवन्त सिंह गहरे अवसाद में चले गए और अंततः 10 जनवरी 2026 की रात हल्द्वानी स्थित देवभूमि होटल के कमरे में उन्होंने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने तहरीर में अमरजीत सिंह, आशीष चौहान, कुलविन्दर सिंह, उनके परिजन, कथित साझेदारों और रिश्तेदारों सहित कुल 25 से अधिक लोगों को इस पूरे प्रकरण का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
