रानीखेत: तहसील क्षेत्र के दूरस्थ ऐना गांव में शुक्रवार देर शाम अज्ञात हमलावर ने पास के सिमोली गांव निवासी एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव के लिए आईं युवक की बुआ समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह युवक मेरठ में पढ़ाई करता था और कुछ समय से सेना में अग्निवीर की भर्ती की तैयारी भी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, सिमोली गांव निवासी 20 वर्षीय सागर पुत्र चंदन सिंह यहां ऐना गांव में अपनी बुआ जानकी देवी के यहां आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात हमलावर घर में घुस आया और सागर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बाद में हमलावर ने सागर की गला रेतकर हत्या कर दी।
दो महिलाओं को चाकू मार किया गंभीर घायलः हमले के दौरान बीच-बचाव के लिए आईं सागर की बुआ जानकी देवी और जानकी की सास साबुली देवी को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रानीखेत ले जाकर भर्ती कराया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जानकारी जुटाई जा रही है। हमलावर कौन था और क्यों वारदात को अंजाम दिया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। हमलावर की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
- भुवन जोशी, कोतवाल, रानीखेत ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश 

