हरिद्वार- उत्तराखंड में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच हरिद्वार जनपद के लक्सर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्कूल से लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने हवस का शिकार बना लिया। किशोरी के माता-पिता नहीं है वह अपनी दादी के साथ रहती है। दादी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची 12 दिसंबर को स्कूल से घर आई तो वो वह डरी सहमी थी और उसने अपने घर में कुछ नहीं बताया। लेकिन जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो उससे पूछा गया कि क्या हुआ तब उसने बताया की जब वो स्कूल से आ रही थी तब रास्ते में गांव के दो लड़कों ने उसे जबरदस्ती बाइक में बैठाया और खेतों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
लड़की की दादी के अनुसार उन युवकों ने बच्ची की वीडियो भी बनाई ,और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है. इस मामले में महिला दरोगा ने किशोरी का बयान दर्ज कर लिया हैं। वही दादी की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की दादी की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
