देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान देहरादून के बुजुर्ग दंपति गीता और उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि उनके दो जवान बेटे बार-बार शराब पीकर आते हैं, गाली-गलौच करते हैं और मारपीट करने के साथ उन्हें घर से बाहर निकालने की धमकी देते हैं।
कैंसर पीड़ित मां गीता और बुजुर्ग पिता राजेश की शिकायत के अनुसार, बेटे अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट और झगड़ा करते हैं…जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। परेशान माता-पिता फिलहाल किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।
जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों बेटों को नोटिस भेजा और उन्हें 25 नवम्बर को कोर्ट में अपने पक्ष रखने के लिए तलब किया। जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार में उत्पन्न इस तरह के प्रताड़न के मामलों को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
माता-पिता के अनुसार बेटे आसपास के लोगों और परिवारजनों के सामने भी उन्हें गाली-गलौच और मारपीट करते हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कहा कि इस तरह के व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तत्काल कार्रवाई के चलते बुजुर्ग दंपति को राहत मिली है और कई ऐसे मामले रोके गए हैं…जहां परिवार टूटने की स्थिति बन रही थी। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि वे इस तरह के घरेलू उत्पीड़न के शिकार हैं तो प्रशासन से संपर्क करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 

